कोईलवर: जमालपुर बाजार के पास ट्रक और बाइक की टक्कर, एक की मौत और एक घायल
कोईलवर-छपरा फोरलेन पर जमालपुर बाजार के समीप शनिवार सुबह करीब 11 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सारण जिले के अवतार नगर थाना क्षेत्र के नराव टोला निवासी मैनेजर महतो के 20 वर्षीय पुत्र बाइक से कोईलवर की ओर जा रहे थे। तभी जमालपुर बाजार के समीप यह घटना घटी।