शामली: शामली के मोहल्ला पंसारियान में महिलाओं पर छींटाकशी के आरोप में पुलिस ने एक युवक को किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Apr 8, 2026 बुधवार की शाम 6 बजे महिला थाना शामली से मिली जानकारी के मुताबिक थाने की मिशन शक्ति टीम ने चेकिंग के दौरान शहर के मोहल्ला पंसारियान हनुमान मंदिर वाली गली में आने—जाने वाली महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी व फब्तियां कसने के आरोप में हलवाई अट्टा निवासी गौरव नाम के युवक को गिरफ्तार किया है, जिसके विरूद्ध महिला थाने पर केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।