सदर: सामनेघाट गंगा की रेती पर बाइक स्टंट और रीलबाजी का बढ़ता ट्रेंड, हादसे को दे रहा खुला न्योता
वाराणसी। गंगा का जलस्तर घटने के साथ सामनेघाट क्षेत्र में बीच धारा में उभरी रेती अब कुछ युवाओं के लिए स्टंट और सोशल मीडिया रील बनाने का नया अड्डा बनती जा रही है। यहां तेज रफ्तार बाइक दौड़ाकर खतरनाक स्टंट करने और वीडियो शूट करने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।