जबेरा: ग्राम भडेरी में गहराया पेयजल संकट,ग्रामीणों को 2 किलोमीटर दूर से लाना पड़ रहा पानी #जनसमस्या
Jabera, Damoh | May 17, 2026 जबेरा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत गुवरा के ग्राम बरेली में इन दिनों भीषण पेयजल संकट बना हुआ है गांव में जल जीवन मिशन की पानी सप्लाई पिछले 10 दिनों से बंद पड़ी हुई है जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण ने रविवार की शाम 5 बजे जानकारी देते हुए बताएं कि गांव में दो हैंड पंप है उनमें भी पानी नहीं निकल रहा है ।