सोहागपुर: मोदी नगर से गाड़ी चोरी करने वाले चोर के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया
जिला मुख्यालय में स्थित कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मोदी नगर से गाड़ी चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने शुक्रवार की शाम 4 बजे लगभग बताया कि फरयादी चरकू बैगा पिता लल्लू बैगा उम्र 35 वर्ष ग्राम बकेली ने थाने आकर शिकायत दर्ज कराया कि वह काम करने मोदी नगर आया था जहां वह अपनी मोटर सायकल TVS कंपनी का नीले कलर की मोटर सायकल खड़ा किया था।