बहराइच: मछियाही चौराहे के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार की मौत, पुलिस जांच में जुटी
जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत बहराइच-गोंडा मार्ग के मछियाही चौराहे के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को ठोकर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। वहीं गुरुवार शाम को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जांच में जुट गई है।