गायघाट: जारंग डीह चौक के पास एनएच 27 पर बाइक सवार ने पुलिया की रेलिंग में मारी जबरदस्त ठोकर, परिजनों को दे दी गई सूचना
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के जारंग डीह चौक के समीप एनएच 27 पर बाइक सवार ने पुलिया की रेलिंग में जबरदस्त ठोकर मार दी। घटना रविवार सुबह करीब पांच बजे कि बताई जा रही है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक सवार को घायलावस्था में इलाज हेतु गायघाट सीएचसी पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए एसकेएमसीएच रेफर कर दिया।