वारिसलीगंज: वारसलीगंज पुलिस ने गुम हुए सोने के आभूषण बरामद किए, ज्वेलरी दुकानदार को लौटाए गए 4 मंगलसूत्र और 4 ढोलना
वारसलीगंज थाना प्रभारी पंकज कुमार सैनी ने एक त्वरित कार्रवाई करते हुए गुम हुए सोने के आभूषण बरामद किए हैं। ये आभूषण एक ज्वेलरी दुकानदार के थे, जो उन्हें दुकान खोलते समय गिर गए थे। पुलिस ने सभी बरामद आभूषणों को उनके मालिक को सुरक्षित लौटा दिया है।