मौदहा: मौदहा में पुलिस द्वारा पकड़े जाने पर सिरफिरे ने हैंडपंप से खुद को किया लहुलुहान, पुलिस व एंबुलेंस के वाहन के तोड़े शीशे
नगर के डिग्री कालेज रोड में एक सिरफिरे युवक ने परिजनों के बुलाने पर आई पुलिस को गालीगलौज कर हैंडपम्प में सिर पटककर अपने आपको लहूलुहान कर लिया। आये दिन मारपीट से परेशान परिजनों ने पुलिस बुलायी थी तब मौके पर पहुंची पुलिस को गाली गलौज कर हाथ मे पत्थर उठाकर दौड़ाते हुये डायल 112 की स्कार्पियो व एम्बुलेंस के सीसे भी तोड़ डाले। खून से लथपथ इस युवक को अस्पताल में भ