ललितपुर: नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, शिकायत पर ललितपुर सदर कोतवाली में मामला दर्ज
सदर कोतवाली क्षेत्र से एक नाबालिग किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी के पिता ने मध्य प्रदेश निवासी एक युवक पर उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।वहीं घर से जाते समय उसकी पुत्री घर में रखी नगदी और जेवरात भी अपने साथ ले गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।