मोहनिया: भभुआ रोड रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की हुई मौत सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस नहीं हुई पहचान
Mohania, Kaimur | Mar 14, 2024 भभुआ रोड रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की जानकारी ग्रामीणों द्वारा रेलवे विभाग को दिया गया। ग्रामीण की सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस शव का पहचान करने का प्रयास किया लेकिन पहचान नहीं हो पाया। कागजी कार्रवाई पूरा करते हुए पोस्टमार्टम करने के लिये शव को भिजवा दिया गया।