स्वामी विवेकानंद जयंती और राष्ट्रीय युवा दिवस को सरस्वती विद्या मंदिर, धर्मपुर पथ में सोमवार की दोपहर करीब एक बजे पूर्व छात्र दिवस के रूप में भी मनाया गया।विद्यालय के प्रधानाचार्य उत्तम मुखर्जी और पूर्व छात्र प्रमुख सुरेश ठाकुर तथा पूर्व छात्र स्थानीय मार्बल व्यवसाई रितेश कुमार तथा दिल्ली में सॉफ्टवेयर इंजीनियर सौरभ तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर किया।