कोंडागांव: पश्चिम बोरगांव में चरक पूजा की धूम, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़; शिवभक्तों ने दिया त्याग, तपस्या और आत्मसंयम का संदेश
कोंडागांव जिले के पश्चिम बोरगांव में आज मंगलवार 14 अप्रैल को बंग समाज द्वारा मनाए जाने वाले पारंपरिक चरक पूजा का आयोजन बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ किया गया। आज शाम 5 बजे चैत्र माह के अंतिम दिन आयोजित इस अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे माह ब्रह्मचर्य का पालन करने वाले संन्यासी इस दिन कठोर तप और शारीरिक साधना की चरम परीक्षा देते हैं। प