शाजापुर: बेरछा के चोहानी गांव में विवाद, गाली-गलौज और मारपीट की कोशिश का मामला दर्ज
शाजापुर जिले के बेरछा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चोहानी में गाली-गलौज, धमकी और नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। बेरछा थाने सें रविवार दोपहर 1 बजे करीब मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। घटना 3 अप्रैल की रात करीब 11 से 11:30 बजे के बीच फरियादी के घर के सामने हुई।