भीलवाड़ा: आशीर्वाद समारोह से पहले दलित परिवार को धमकी का साया, एसपी से मांगी गई सुरक्षा
भीलवाड़ा। थाना कारोई क्षेत्र के भूणास गांव में एक दलित परिवार ने अपनी जान-माल की सुरक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक भीलवाड़ा से गुहार लगाई है। प्रार्थी अशोक बेरवा ने एसपी को दिए आवेदन में बताया कि थाना कारोई में दर्ज प्रकरण संख्या 140/2025 के बाद से आरोपी पक्ष द्वारा अप्रिय घटना की आशंका बनी हुई है।