भीलवाड़ा: राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर विकास रथ रवाना, सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए आयोजित हुई वाहन रैली
राज्य सरकार के सफलतम दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा तैयार किए गए विकास रथ को जिला कलेक्ट्रेट परिसर से शनिवार को भीलवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए रवाना किया गया। विकास रथ को सांसद दामोदर अग्रवाल, शहर विधायक अशोक कोठारी एवं वरिष्ठ जनप्रतिनिधि प्रशांत मेवाड़ा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।