भीलवाड़ा: उप मुख्यमंत्री डॉ. बैरवा ने सर्किट हाउस में की प्रेस वार्ता, दो साल की उपलब्धियां गिनाईं, तीखे सवालों पर दिए गोलमाल जवाब
उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा शनिवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर भीलवाड़ा पहुंचे ।इस दौरान उन्होंने सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता करी। उन्होंने राज्य सरकार के दो सालों की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि भाजपा विकास कार्य करने की नीति और नीयत रखती है। उपलब्धियां बताने के बाद डॉ. बैरवा पत्रकारों के तीखे सवालों पर गोलमाल जवाब देते नजर आये।