हज़ारीबाग: फादर्स डे पर न्यायाधीश ओल्ड एज होम पहुंचे, माता-पिता का सम्मान करने का दिया संदेश
फादर्स डे और वृद्ध दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस पर हजारीबाग के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रंजीत कुमार ओल्ड एज होम पहुंचे। उन्होंने कहा कि हर युवा को अपने माता-पिता का सम्मान करना चाहिए। बुजुर्गों की समस्याएं सुनी गईं और समाधान का आश्वासन दिया गया। हर 15 दिन में डॉक्टर की नियुक्ति और कानूनी सहायता देने की बात कही गई।