इटकी: इटकी रेलवे स्टेशन पर ओवर ब्रिज नहीं बनने पर आजसु पार्टी ने आंदोलन की चेतावनी
Itki, Ranchi | Jul 28, 2024 आजसू जिला सचिव मुर्तजा आलम के नेतृत्व में ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को लेकर रेलवे प्रशासन को डीआरएम के नाम ज्ञापन सौंपा है। लोगों ने इटकी रेलवे स्टेशन का विकास और ओवरब्रिज बनाने की मांग की है। कहा कि समपार फाटक पर ओवरब्रिज बनाने की मांग को लेकर ग्रामीण करीब दो वर्षों से आंदोलन कर रहे हैं।