इटकी: पीएमएलए कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दोषी 5 साइबर अभियुक्तों को पांच-पांच साल के कैद की सुनाई सजा
Itki, Ranchi | Jul 24, 2024 बैंक अधिकारी बनकर करोड़ों रुपए की ठगी में दोषी करार पांच साइबर अभियुक्तों को पीएमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत ने मनी लाउंड्रिंग मामले में पांच-पांच साल कैद की सजा सुनाई है। साथ ही पांचों पर ढाई-ढाई लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। जुर्माने की राशि नहीं देने पर सजायाफ्ताओं को अतिरिक्त छह महीने जेल की सजा काटनी होगी।