इटकी: इटकी में 109 विद्यार्थियों के बीच साइकिल का वितरण
Itki, Ranchi | Jul 23, 2024 इटकि प्रखंड मुख्यालय में कल्याण विभाग द्वारा प्रखंड के पांच स्कूलों के 109 विद्यार्थियों के बीच साइकिल बांटी गई। इसमें पांच स्कूलों के 57 छात्र और 52 छात्राएं शामिल हैं। मौके पर जिला परिषद सदस्य रीणा देवी, उपप्रमुख परवेज राजा, बीटीएम सुमन बारला, उन्नत किसान नंदलाल महतो, प्रभारी कल्याण पदाधिकारी रोशन प्रभाकर कुजूर आदि शामिल रहे।