इटकी: हिंदपीढ़ी इमली चौक के पास रहने वाले एक व्यक्ति ने अपने ही पिस्टल से गोली मार कर आत्महत्या कर ली
Itki, Ranchi | Jul 26, 2024 हिंदपीढ़ी इमली चौक के पास रहने वाले एक व्यक्ति ने अपने ही पिस्टल से गोली मार कर आत्महत्या कर ली है। घटना के बाद सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। बताया जा रहा है कि हिंदपीढ़ी इमली चौक के समीप रहने वाले सत्यजीत सरकार नामक व्यक्ति ने अपने ही पिस्टल से गोली मार कर सुसाइड की घटना को अंजाम दिया है।