गुलाना: एसपी यशपाल सिंह राजपूत पहुंचे मंडलोई भवन, चोरी की घटना का लिया जायजा, 12 मई को हुई थी 50 लाख से अधिक की चोरी
अकोदिया मंडलोई निवास में 12 मई की रात हुई बड़ी चोरी की घटना का शनिवार शाम 4 बजे पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। पूर्व विधायक केदार सिंह मंडलोई के पोते एवं पूर्व पार्षद लोकेंद्र सिंह उर्फ राहुल मंडलोई के घर से नकद सहित 50 लाख से अधिक के जेवरात चोरी हुए थे। एक सप्ताह से अधिक समय बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं।