शिवपुरी: सिरसौद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कलेक्टर का निरीक्षण, सरपंच ने रात्रि में डॉक्टर की तैनाती की रखी मांग
शिवपुरी जिला के सिरसौद गांव में शुक्रवार की दोपहर 2 बजे कलेक्टर अर्पित वर्मा ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और आंगनवाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सरपंच अतरसिंह लोधी ने कलेक्टर को बताया कि PHC में रात्रि के समय डॉक्टर नहीं रहता, जिससे सड़क हादसों में घायलों को 42 किलोमीटर दूर शिवपुरी ले जाना पड़ता है। उन्होंने रात में डॉक्टर की तैनाती की।