सैफई: इटावा के सैफई तहसील में बदहाल व्यवस्थाओं की तस्वीर सामने आई है
Saifai, Etawah | Jun 14, 2026 इटावा के सैफई तहसील में बदहाल व्यवस्थाओं की तस्वीर सामने आई है। आपको बताते चले पुरुष शौचालयों में गंदगी का अंबार और पानी की व्यवस्था ठप मिली, जबकि महिला शौचालय पर ताला लटका मिला। दूसरी मंजिल पर बने कुछ शौचालयों को विद्युत केबल और अन्य सामग्री के गोदाम में तब्दील कर दिया गया स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर उपेक्षा के आरोप लगाते हुए तत्काल सुधार की मांग की है।