बढ़पुरा ब्लॉक परिसर में आयोजित इस समारोह में उन्नाव सांसद साक्षी महाराज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया।कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने स्वर्गीय कल्याण सिंह के राजनीतिक जीवन, उनके संघर्ष और समाज सेवा में दिए गए योगदान को याद किया। रविवार दोपहर 2:00 तक आयोजित हुआ कार्यक्रम।