लखीमपुर: पढ़ुआ थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क हादसे पर सीएम ने सख्त रुख अपनाया, 5 मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की सहायता देने के आदेश
लखीमपुर खीरी जिले के पढ़ुआ थाना क्षेत्र में बीते दिन हुए दर्दनाक ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे में 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 22 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को ₹2-2 लाख की आर्थिक सहायता देने और घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।