आगरा: उर्स के दौरान ताजमहल पर 21 मीटर लंबी चादर चढ़ाने निकले अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ता, पुलिस से हुई नोकझोंक
Agra, Agra | Jan 17, 2026 ताजमहल क्षेत्र में उस समय तनाव फैल गया जब अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ता 21 मीटर भगवा चादर लेकर तेजो महालय में अर्पित करने निकले। उर्स कमेटी द्वारा सतरंगी चादर चढ़ाने के विरोध में निकले कार्यकर्ताओं को ताज व्यू चौराहे पर भारी पुलिस बल ने रोक लिया, जिससे तीखी नोकझोंक हुई। बाद में पुलिस प्रशासन ने स्थिति नियंत्रित करते हुए शिव मंदिर पर ही चादर चढ़वाई।