आरा: उदवंतनगर थाना क्षेत्र के एकौना गांव में लू लगने से एक बुजुर्ग महिला की हुई मौत
Arrah, Bhojpur | Apr 7, 2024 उदवंतनगर थाना क्षेत्र के कसाप गांव के स्व शिवजी सिंह की पत्नी बसंती कुंवर की मौत हुई है। पुलिस के द्वारा बनाए गए पंचनामा रिपोर्ट के मुताबिक महिला की मौत लू लगने से हुई है। बताया गया कि बुजुर्ग महिला बाजार करने के लिए घर से निकली थी लेकिन एकौना गांव के समीप सड़क किनारे गिरी हुई थी आनन-फानन में उदवंतनगर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।