लखीसराय: शहर के जमुई मोड़ के समीप बाइक अनियंत्रित होने से बाइक पर सवार बैठा युवक जख्मी, किया गया उपचार
शहर के कवैया थाना क्षेत्र स्थित जमुई मोड़ के समीप बाइक अनियंत्रित होने से बाइक पर सवार बैठा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए ,जिसे स्थानीय लोगों की मदद से बेहतर उपचार हेतु सदर अस्पताल लाया गया।घायल युवक की पहचान चानन थाना क्षेत्र के बट्टा रामपुर गांव निवासी सुबोध सिंह के पुत्र सूरज कुमार के रूप में की गई।जो की लखीसराय शहर मूंगफली का बीज खरीदने को लेकर आ रहे थे।