बालोद: 22 अप्रैल तक स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम, 42 मकान-दुकान चिन्हित, 32 ने जमा किए दस्तावेज
Balod, Balod | Apr 21, 2026 बालोद शहर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। घड़ी चौक से सदर मार्ग तक दोनों किनारों पर राजस्व विभाग और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने नए सिरे से सर्वे पूरा कर लिया है। इस दौरान चार मीटर के बजाय तीन-तीन मीटर के दायरे में मार्किंग करते हुए कुल 42 मकान और दुकानों को अतिक्रमण की जद में पाया गया है।