कटंगी: संविधान शिल्पकार डॉ. बाबा साहब की 135वीं जयंती मनाई गई, जय भीम के नारों से गूंजा क्षेत्र
भारत के संविधान निर्माता और महान समाज सुधारक बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती 14 अप्रैल मंगलवार को पूरे देश में बेहद धूमधाम के साथ मनाई गई। कटंगी क्षेत्र के नगरीय और ग्रामीण अंचलों में बड़ी संख्या में कार्यक्रमों के आयोजन हुए। जिससे समूचा क्षेत्र जय भीम के गगनचुंबी नारों से गूंज उठा। इन कार्यक्रमों के जरिए देश ने बाबा साहब के योगदान को याद किया।