सिमडेगा: सिमडेगा के रैसिया बाजार में 11 जून को हथियार के बल पर लूटपाट मामले में गुमला पुलिस ने आरोपियों को भेजा जेल
सिमडेगा के रैसिया बाजार में 11 जून को हथियार के बल पर लूटपाट के मामले में सिमडेगा पुलिस और गुमला पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर गुमला जिला क्षेत्र में पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बसिया के द्वारा बुधवार को 3:00 बजे बताया कि पालकोट ,बसिया और सिमडेगा के रसिया में हुई घटना में यही लोग शामिल थे।