बिश्रामपुर: डंडीला में आगामी 20 मार्च को होली मिलन समारोह,बिहार व झारखंड के कई दिग्गज कलाकार होंगे शामिल
विश्रामपुर नगर परिषद अंतर्गत वार्ड नौ के डंडीला खुर्द गांव में ग्रासिम इंडस्ट्रीज मुख्य द्वार के बगल में आगामी 20 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया है।समारोह का आयोजन नवयुवक संघ द्वारा किया गया है।इसकी जानकारी संघ के संरक्षक प्रो.नंदलाल शुक्ला ने दी।उन्होंने बताया कि समारोह में बिहार और झारखंड के कई नामी भोजपुरी ब्यास और कलाकार शामिल होंगे।