बिश्रामपुर: अनियंत्रित बाइक से गिरकर दरुआ का एक युवक हुआ घायल,सीएचसी में इलाज जारी
विश्रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खुटी सोत नदी तट पर अनियंत्रित बाइक से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।जिसका इलाज विश्रामपुर सीएचसी में चिकित्सको द्वारा किया जा रहा है।वही घायल युवक की पहचान पांडु थाना क्षेत्र के दरुआ निवासी 24 वर्षीय अरुण माली के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार,युवक बाइक से गढ़वा शहर की ओर जा रहा था।