बिश्रामपुर: होली व रमजान को लेकर विश्रामपुर थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक, दोनों समुदाय के कई लोग रहे मौजूद
होली और रमजान को लेकर शनिवार को विश्रामपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी सौरभ चौबे ने किया। बैठक में होली पर्व सौहार्द पूर्वक मनाने और रमजान के पाक महीने में शांति व्यवस्था बनाए रखने का निर्णय लिया गया। थाना प्रभारी सौरभ चौबे ने कहा कि पर्व के दौरान पुलिस असमाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रहेगी।