कराहल: आबकारी उड़नदस्ते ने निमोदामठ में दी दबिश, 17 लीटर अवैध मदिरा जब्त, 3 मामले दर्ज
श्योपुर। कलेक्टर अर्पित वर्मा एवं ग्वालियर संभाग आबकारी उपायुक्त संदीप शर्मा में मार्गदर्शन में आबकारी विभाग के उड़नदस्ते ने बुधवार को दोपहर 03 बजे कराहल वृत्त के निमोदामठ गांव में दबिश दी है जहां अवैध मदिरा जप्त करते हुए 03 प्रकरण दर्ज किये है।