मिर्ज़ापुर: डगमगपुर में खदान में काम कर रहे मजदूर की ब्लास्टिंग के पत्थर से लगने से हुई मौत
पड़री थाना क्षेत्र के डगमगपुर में खदान में काम करने के दौरान ब्लास्टिंग के पत्थर से सिर में चोट लग जाने से मजदूर की मौत हो गई। मृतक गोविंद सिंह पटेल पुत्र स्वर्गीय सुखरन सिंह पटेल निवासी करमघटा डगमगपुर खदान में काम कर रहा था कि पत्थर छिटक कर सिर में लग गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।