हज़ारीबाग: हजारीबाग में श्रद्धा और उल्लास के साथ वट सावित्री पूजा महोत्सव संपन्न
हजारीबाग में शनिवार को सुबह सात बजे से वट सावित्री पूजा श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। जिलेभर में सुहागिन महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा कर पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा और सोलह श्रृंगार में पूजा स्थलों पर पहुंचीं तथा वट वृक्ष की परिक्रमा कर धागा बांधा और सावित्री-सत्यवान की कथा सुनी