हसनगंज: उन्नाव के चमारनखेड़ा गांव में पारिवारिक विवाद के चलते कलयुगी बेटे ने पिता की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या की
उन्नाव जनपद के थाना औरास क्षेत्र के अंतर्गत चमारन खेड़ा गांव में पारिवारिक विवाद के चलते कलयुगी बेटे ने पिता प्रमोद पासी उर्फ रेवती की कुल्हाड़ी से वार करके हत्या कर दी सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि मृतक प्रमोद भारतीय जनता पार्टी का मंडल अध्यक्ष था, फिलहाल घटना की जानकारी के बाद घटनास्थल पर पुलिस पहुंची