बिरसा क्षेत्र में 100 दिवसीय निक्षय अभियान के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
Birsa, Balaghat | Apr 17, 2026 कलेक्टर मृणाल मीना के निर्देशन में निक्षय अभियान के अंतर्गत विकासखंड बिरसा के ग्राम भूतना, माचुर्दा, पितकोना एवं घुम्मर में विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन शुक्रवार लगभग दोपहर 2 बजे किया गया। शिविरों में हैंड-हेल्ड एक्स-रे मशीन के माध्यम से (टीबी) की सक्रिय जांच की गई, जिससे संभावित मरीजों की समय पर पहचान हो सकी। साथ ही ब्लड प्रेशर, शुगर, बीएमआई एवं एचआईवी