फतुहा: कंचनपुर गांव के पास दो ट्रकों की टक्कर में कोल्ड ड्रिंक लदा ट्रक पलटा, घायलों को बचाने की जगह लोग लूटने लगे कोल्ड ड्रिंक
Fatwah, Patna | Jun 27, 2026 कंचनपुर गांव के पास दो ट्रक कि हुई टक्कर में स्प्राइट लदा ट्रक गड्ढे में पलट गया है। ट्रक पलटते ही आसपास के सैकड़ो ग्रामीण पहुंचकर सभी स्प्राइट को लूट कर घर लेकर चला गया है। पुलिस जब पहुंची तो देखा कि ट्रक में एक भी स्प्राइट बचा हुआ नहीं है। इस संबंध में ट्रक चालक ने बताया कि करीब सात लाख रुपए का स्प्राइट लोड था।जिसे ग्रामीणों ने ट्रक पलटते हैं लूट लिया है।