कोडरमा: आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वच्छता सुविधाओं को पूरा करें: उपायुक्त ऋतुराज
समाहरणालय सभागार में समाज कल्याण विभाग एवं यूनिसेफ के संयुक्त तत्वावधान में आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वच्छता सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का विधिवत उद्घाटन उपायुक्त श्री ऋतुराज ने किया. उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि बच्चों में नियमित स्वच्छता संबंधी आदतों का विकास अत्यंत आवश्यक है.