किशनगढ़ बास: खैरथल जिले में ग्राम रथ अभियान के तहत विभिन्न ग्राम पंचायतों में सफलतापूर्वक आयोजित कार्यक्रमों की दी गई जानकारी
Kishangarhbas, Alwar | May 4, 2026
जिला कलेक्टर के PRO अत्तर सिंह ने सोमवार शाम 6 बजे बताया कि राज्य सरकार द्वारा कृषि पशुपालन एवं ग्रामीण विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से आगामी 23 से 25 मई को आयोजित ग्लोबल राजस्थान एग्री टेक मीट के प्रचार के लिए ग्राम रथ अभियान 27 अप्रैल से 15 दिन तक संचालित किया जा रहा है। सोमवार को भी अनेक जगहों पर यह कार्यक्रम आयोजित हुए। योजनाओं की जानकारी दी गई।