बरेली: बरेली में बेटी की शादी के लिए जोड़े पैसे शराब पार्टी के बाद गायब हुए 3 लाख, SSP बरेली से करवाई की मांग
बरेली के कैंट थाना क्षेत्र के ग्राम चौवारी एहतमाली निवासी सुनैना पत्नी जगपाल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर गांव के तीन लोगों पर तीन लाख रुपये चोरी करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि वह परिवार के साथ हिमाचल प्रदेश में मजदूरी करती है और बेटी की शादी व मकान निर्माण के लिए पति की कृषि भूमि बेचकर तथा मजदूरी से करीब तीन लाख रुपये जुटाए थे। शिकायत के