अनूपपुर: किरर घाट में काल बना सड़क हादसा, 10 वर्षीय मासूम की मौत खाई में गिरने से बैगा युवक ने भी गंवाई जान
अनूपपुर जिले में दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में एक नाबालिग और एक युवक की मौत हो गई। अमरकंटक से लौट रहे परिवार की कार किरर घाट में दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 10 वर्षीय आयुष साहू की मौत हो गई जबकि अन्य सदस्य घायल हो गए। वहीं जैतहरी थाना क्षेत्र के दुखवाटोला में 45 वर्षीय पचलू बैगा 60 फीट गहरी खाई में गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मामलों में पंचनामा