बिजनौर: बिजनौर में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 42 डिग्री के पार पहुंचा, लोग ठंडे शरबत का सहारा ले रहे हैं
Bijnor, Bijnor | Jun 8, 2026 बिजनौर में भीषण गर्मी का कहर लगातार जारी है। 2 दिन से लगातार तापमान 42 डिग्री सेल्सियस देखा गया है। सोमवार दोपहर 12:00 बजे बढ़ती गर्मी को देखते हुए जिला मेडिकल अस्पताल में डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने अस्पताल में मरीजों को ठंडा शरबत देकर गर्मी से राहत दिलाई है। बढ़ती गर्मी के कारण लोग ठंडे शरबत का सहारा ले रहे हैं