---
*#ब्रेकिंग_शिवपुरी - कलेक्टर का हंटर फिर चला, पिछोर CDPO अटैच*
*CM हेल्पलाइन में लापरवाही पर कलेक्टर अर्पित वर्मा की बड़ी कार्रवाई, खनियाधाना CDPO को मिला अतिरिक्त प्रभार**शिवपुरी।* महिला एवं बाल विकास परियोजना पिछोर में CM हेल्पलाइन की शिकायतों में लगातार लापरवाही पर कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा ने सख्त कार्रवाई की है। परियोजना अधिकारी पिछोर श्री अरविन्द तिवारी को जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में अटैच किया गया है, और खनियाधाना CDPO को पिछोर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।*जनता के लिए जरूरी सूचना -*
इन्हीं शिकायतों पर यह कार्रवाई हुई है। अगर आपकी -👉 आंगनबाड़ी समय पर नहीं खुल रही
👉 बच्चों को भोजन, नाश्ता, पोषण आहार नहीं मिल रहा
👉 कार्यकर्ता/सहायिका नहीं आतीतो आप *CM हेल्पलाइन 181* पर तुरंत शिकायत करें।कलेक्टर साहब का सख्त संदेश -* "नियम के विरुद्ध किसी भी विभाग में गड़बड़ी पाई गई तो कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।"
*शिवपुरी में पहली बार ऐसा कलेक्टर जो एक्शन पर एक्शन ले रहा है -*
कुछ महीने पहले ही पिछोर जनपद पंचायत की एक पंचायत के सचिव को *लाड़ली बहना योजना में नाम काटने के मामले में सस्पेंड* किया था।
और कुछ ही दिन पहले राशन में गड़बड़ी पर *कई सेल्समैनों को सीधे जेल भेजा* था।अब अधिकारियों में हड़कंप है और जनता में खुशी।
*ऐसे सिंघम कलेक्टर के लिए एक सैल्यूट तो बनता है, आप क्या कहेंगे? कमेंट में लिखें।*
*रिपोर्ट - इंडिया न्यूज़ दर्शन, शिवपुरी*