हज़ारीबाग: 42 से अधिक संगीन मामलों में वांछित पूर्व जोनल कमांडर नक्सली सुनिल गंझू गिरफ्तार
हजारीबाग: झारखंड पुलिस ने भाकपा (माओवादी) के पूर्व जोनल कमांडर सुनिल गंझू को बड़कागांव थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया।गिरफ्तार के पास से नक्सली लेटर पैड और झोला बरामद हुआ। सुनिल पर हत्या, लेवी वसूली और नक्सली गतिविधियों के 50 से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि अन्य सहयोगियों की तलाश जारी है।