गाज़ीपुर: विनीत राय हत्याकांड में बड़ा एक्शन, चारों आरोपियों पर ₹50-50 हजार का इनाम घोषित: एसपी सिटी
गाजीपुर के चर्चित होटल व्यवसायी विनीत राय हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। हत्या के चारों आरोपियों पर अब 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया है। डीआईजी वैभव कृष्ण के आदेश के बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश तेज कर दी है। इस हत्याकांड के तार कटरा गैंग से जुड़े बताए जा रहे हैं।